करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू
जिला मुख्यालय के साथ सटी खराहल घाटी में पिछले काफी दिनों से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जिसके कारण लोगों को मीलों दूर से पीने के लिये पानी पीठ पर ढो कर लाने को विवश हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार जिला के सबसे बड़े गांव का दर्जा हासिल किये खराहल गांव के लोग काफी दिनों से पेयजल संकट का सामना करते आ रहे। ग्रामीण दूर दूर से पीने के लिये लाने के लिये विवश हो गये हैं।
खराहल घाटी के पेछा गांव के बुधराम शर्मा, धनीराम, आलम चंद, मेहत चंद, विक्की, राधा देवी, सुनीता देवी, विशाल शर्मा व अनिल ठाकुर ने बताया कि वह रात भर पीने लिये पानी ढोने के लिये मजबूर हैं। क्योंकि जल शक्ति विभाग द्वारा लगाये नलों में काफी दिनोें से पानी नहीं आ रहा है।
जबकि उन्होंने कई बार विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियोें को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया है लेकिन कोई भी उनकी समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
चंसारी पंचायत के उपप्रधान जगरनाथ ठाकुर ने बताया कि काफी दिनों से पानी नहीं आ रहा है। जबकि इस बारे कें विभाग के कर्मचारियों से आग्रह किया कि समस्या का निदान किया जाये। लेकिन कोई गौर नहीं कर रहा है।
ग्रामीणों में जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के प्रति भारी अकोश है। मांग की है कि जल्द समस्या का निदान किया जाये।
इस संबंध में जलशक्ति विभाग एसडीओ रोहित का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। उनका कहना था कि दो दिन पहले तो सब ठीक था फिर भी अगर कोई दिक्कत है तो वह 13 जुलाई तक कहीं व्यस्त हैं उसके बाद इस समस्या का निदान कर दिया जायेगा।
