Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज : नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल्लू पुलिस ने रायसन के पास एक व्यक्ति को 1.25 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुल्लू पुलिस की एक टीम रायसन की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका, तो वह पुलिस को देख कर घबरा गया। जिस पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उससे 1.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी त्रिसड़ी जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!