Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
कांगड़ा

कांगड़ा शहर के निकट छेब में शराब के नशे में धुत बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा शहर में झारखंड से मेहनत मजदूरी करने आए दो भाई विकास कुमार और रोहित अपने जीजा और बहन के साथ छेब में रह रहे थे।

मंगलवार देर शाम दोनों भाईयों ने साथ में शराब पी। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया की बड़े भाई ने तेजधार हथियार से छोटे रोहित के सिर पर वार कर दिया। रोहित के सिर से काफी खून निकलने लगा और कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी देते हुये कांगड़ा के डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!