करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू
देवसदन कुल्लू में मंडी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले भी हम जीते हैं और 2022 में भी जीतेंगे।
लेकिन इस बार भी मंडी लोकसभा उपचुनाव में जीत का अंतर कम नहीं होना चाहिए। कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इससे पहले हमने तीन नगर निगमों का चुनाव जीता है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंडी लोकसभा उपचुनाव में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाएं। इसके साथ ही पूर्व कांग्रेस सरकार से तुलना कर जनता को जागरूक करें।
कहा कि प्रदेश में सरकार और संगठन में अच्छा तालमेल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। तीनों उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ जीत दर्ज करेंगे।
जबकि इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा का संगठन हिमाचल में बहुत मजबूत है। इतना ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अगुवाई में संगठन और ज्यादा मजबूत हो रहा है।
कहा कि भाजपा संगठन को और सुदृढ़ करने के लिए जल्द सम्मेलन करेंगे। इसके अलावा त्रिदेव से लेकर हम पंच परमेश्वर सम्मेलनों का आयोजन भी किया जायेगा।
सुरेश कश्यप ने भाजपा पदाधिकारियों से कहा कि जुलाई-अगस्त तक पन्ना प्रमुख का कार्य को पूरा किया जाएगा। ताकि संगठन को और ज्यादा मजबूत करने की दिशा में बेहतर रणनीति बनाई जा सके।
उन्होंने पाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया।



