फ्रेम ठाकर, सराज/ओकओवर
5 साल सत्ता सुख भोगने के बाद सत्ता से बाहर हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रंगोत्सव होली के बहाने आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सरकारी आवास ओकओवर पहुंचे और मुख्यमंत्री के साथ होली खेलते हुए उनसे रोष भी प्रकट किया। कहा कि आपने मेरा हेलीकॉप्टर छीन लिया, ओकओवर छीन लिया, उसे वापस कर दो।

मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र सराज में जंगलों को उजाड़ कर लगभग दो दर्जन हेलीपैड बना रखे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा उनका हेलीकॉप्टर छीन लेने से उनके विधानसभा क्षेत्र के हेलीपैड पूरी तरह से बेकार हो गए हैं। गांव के बच्चे वहां पर क्रिकेट खेल रहे हैं। इलाके की सड़कों की हालत बेहद खराब है। ऐसे में वहां गाड़ी में आना जाना उनके लिए काफी तकलीफ दे रहता है। इसलिए कृपा करके मेरा हेलीकॉप्टर लौटा दें।
नहीं तो मैं लोटस करके आपकी सरकार गिरा दूंगा। कहा कि सरकार गिराने की आधी कवायद मैंने कर ली है। शेष बची हुई कसर उपचुनाव से पहले या उसके बाद पूरी कर ली जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सुखविंदर सिंह सुक्खू से यह भी रोष प्रकट किया। कि उन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन को मतदान करने वाले 6 कांग्रेसी विधायकों को अयोग्य ठहरने में भी बड़ी जल्दबाजी कर दी।
अगर एक-दो दिन का समय और मिल जाता, तो चार-पांच विधायकों को और खींच-खांच कर ले जाते। लेकिन उन्होंने 6 कांग्रेस विधायकों को अयोग्य ठहरने में बहुत जल्दबाजी कर दी। जिससे उनका पूरा प्लान चौपट हो गया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि वह ओकओवर से बाहर बेहद अटपटा महसूस कर रहे हैं। इसलिए उनको जैसे-जैसे को ओकओवर पहुंचना है। वहीं, सुखविंदर सिंह सुक्खू उनके मन की पीड़ा को समझते हुए मंद-मंद मुस्कुराते रहे और उन्हें गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ओकओवर से विदा कर दिया।