Spread the love

करंट न्यूज़ ब्यूरो
मंडी

नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला की बल्ह थाना पुलिस ने एक लग्जरी कर में सवार दो युवकों को 918 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बल्ह थाना की एक टीम ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर नागचला में नाका लगाया हुआ था। पुलिस टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग भी की जा रही थी।

इसी दौरान मनाली की तरफ से आई एक लग्जरी कर को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के लिए रोका गया। तो उसकी चेकिंग करने पर उसमें सवार दो युवकों से 918 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय जयदीप निवासी दौलताबाद गुरुग्राम हरियाणा व 21 वर्षीय सोनू निवासी पालम विहार, गुरुग्राम हरियाणा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कुल्लू से चरस खरीदकर ले जा रहे थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मंडी के एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है कि वह चरस कहां से लेकर आए थे और कहां ले जा रहे थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!