ऊना।
चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर बसाल में दो गाड़ियों की टक्कर में एक कार चालक की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए हैं।हादसे के तुरंत बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से एक घायल को पीजीआई उपचार के लिए भेज दिया गया। जबकि एक की मौत हो गई। अन्यों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान अमित उर्फ लक्की निवासी दड़ोच बदोली के तौर पर हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार अमित अपने एक परिचित पंकज कुमार के साथ अपने घर जा रहा था। कि सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से भिड़ंत हो गई। दूसरी गाड़ी को दविन्द्र कुमार निवासी बहडाला चला रहा था। उसके साथ रमेश चंद निवासी बहडाला भी कार में सवार था।

हादसे के बाद चारों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से परिजन अमित को होशियारपुर के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। लेकिन इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई। जबकि पंकज कुमार को पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।