करंट न्यूज़ ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)
बीती देर रात बंजार उपमंडल के तहत बाहु में एक कार के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक स्कूल अध्यापक था।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर रात दो लोग कार में सवार होकर मोहिनी गांव की तरफ जा रहे थे। कि अचानक उनकी कार बाहु मोड़ के पास नियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे का पता मंगलवार सुबह उस समय लगा जब स्थानीय लोगों ने कार को खाई में गिरे हुए देखा। तो ग्रामीण बचाव के लिए खाई में उतरे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने ही हादसे की जानकारी बंजार पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही बंजार से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों के शवों को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।
मृतकों की पहचान मोहनी गांव निवासी टेक चंद व गेवे राम निवासी गांव मोहनी बंजार के तौर पर हुई है। टेकचंद मिहार स्कूल में भाषा अध्यापक के पद पर कार्यरत था। वही पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।