Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो

कांगड़ा/शिमला/मंडी

सोमवार को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में 17 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। शिमला जिले में चार, कांगड़ा चार, सोलन चार, मंडी दो, ऊना एक, बिलासपुर एक और हमीरपुर एक मौत हुई है।

उधर, प्रदेश में 596 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में 130, मंडी 123, चंबा 82, शिमला 58 , सोलन 32, हमीरपुर 35, बिलासपुर 31, कुल्लू 35, ऊना 30,  किन्नौर 21,  सिरमौर 14 और लाहुल-स्पीति में पांच  नए मामले आए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 1444 लोगों ने कोरोना को मात दी।

अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 195755 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 184878 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 7555 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3299 संक्रमितों की मौत हुई है।

बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 18444 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के 11 जिलों में सक्रिय मामले एक हजार से नीचे आए गए हैं। कांगड़ा ही अब एक हजार से अधिक सक्रिय केस है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!