Spread the love

करंट न्यूज़ ब्यूरो

आनी (कुल्लू)

वीरवार देर शाम को आनी उपमण्डल मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर रानाबाग नामक स्थान के पास एक कार दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी है।

जबकि डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही आनी से पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गयी है।

उन्होंने बताया कि अभी यह बता पाना मुश्किल है कि दुर्घटना कैसे हुई, कार में कितने लोग सवार थे।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना की पूरी जानकारी पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद मिल पाएगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!