करंट न्यूज ब्यूरो
हमीरपुर
जिला के नादौन इलाके की ग्राम पंचायत बेला में एक दुखद मामला सामने आया है। जहां पति की मृत्यु के अगले ही दिन पत्नी ने भी प्राण त्याग दिए।
मिली जानकारी के मुताबिक यहां रविवार रात करीब नौ बजे 80 वर्षीय महिला का देहांत हो गया। वहीं शनिवार रात को हमीरपुर अस्पताल में उनके 87 वर्षीय पति का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया था।
रविवार को वृद्ध के अंतिम संस्कार के बाद जब परिजन घर पहुंचे तो वृद्धा की तबीयत बिगड़ने लगी और देर सांय उन्होंने भी प्राण त्याग दिए। जब स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए महिला का सैंपल लिया तो जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई।
सोमवार को वृद्धा का अंतिम संस्कार किया गया। बीएमओ डॉ. अशोक कौशल ने कहा कि वृद्धा का कोरोना सैंपल निगेटिव पाया गया है।