करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू
हालांकि जिला में कोरोना के बहुत ज्यादा मामले नहीं हैं। लेकिन बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के के मुताबिक जिला में अभी 39 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। जिनका उपचार चला हुआ है और जल्द ही वह स्वस्थ हो जायेंगे।
उधर जिला के प्रवेश द्वार भुंतर से मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिये गये सभी सैंपल नेगेटिव आये हैं। भुंतर नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन के कुछ हिस्से में बनाये गये कंटेनमेंट जोन से जिन भी लोगों के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल लिये गये थे, वह सभी नेगेटिव आये हैं।
लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने जिला के सभी लोगों से एहतियात बरतने को कहा है कि मास्क का प्रयोग करें और हाथों को समय समय पर धोते रहें।