Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
आनी (कुल्लू)

उपमंडल की निथर उपतहसील के अंतर्गत कोयल नामक स्थान के पास एक आल्टो कार दुर्घटना का शिकार हो गयी। जो सड़क से लगभग पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 3 लोग सवार थे, जिनमें एक व्यकि की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना लगभग रात 11 बजे की है। दुर्घटना होते ही कार का धमाका इतनी ज़ोर का हुआ कि स्थानीय लोग जाग कर तुरन्त घटना स्थल पर इकठ्ठे हो गए।

कोयल गांव के लोगों ने कड़ी मश्क़त के बाद घायलों को दुर्घटना स्थल से निकाला और उनको रामपुर खनेरी हॉस्पिटल ले गए जहां उनका उपचार चला हुआ है। मृतक की पहचान रवि कुमार पुत्र मान सिंह शारवी निवासी उपतहसील निथर का निवासी था। जिसकी पुष्टि एसएचओ ब्रो बीआर मेहता ने की।

घायलों में रमेश कुमार पुत्र नंदलाल गांव गौरा मशनु व ढाबे राम चिपणी तुंग बंजार कुल्लू निवासी के रूप में हुई है। दुर्घटना के कारणों का पता नही चल पाया। ब्रो पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!