Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
शिमला

पहली अप्रैल से देशभर में 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगेगा। कोरोना का टीका लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने भी सभी तैयारियां पूरी कर दी है। इसी के तहत हिमाचल प्रदेश में 45 साल से ज्यादा उम्र के करीब 19 लाख व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।

स्वास्थ्य निदेशक डॉ निपुण जिंदल ने बताया कि कोरोना वैक्सीन सभी लोगों के लिए लगवाना जरूरी है और इसके लिए सभी पात्र लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। कोरोना से लड़ाई में यह सबसे असरदार कवच है

प्रदेश में 3 लाख 85 हजार लोगों को लग चुकी है वैक्सीन

जिंदल ने बताया कि प्रदेश में हेल्थ वर्करों और फ्रंट लाइनरों के साथ 60 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लग रहा है, जबकि 45 साल से अधिक के उन लोगों का टीकारण किया जा रहा है, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। अब तक प्रदेश में 3 लाख 85 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।

जिसमें 87 हजार लोगों को कोरोना की दूसरी डोज़ भी लगाई गई है। अब पहली अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी व्यक्तियों को कोरोना की डोज़ लगाई जानी है। जिसके लिए पहले ही प्रबंध किए जा चुके हैं।

दूसरी डोज़ लेने के लिए सरकार ने गाईडलाईन में किया बदलाव

उन्होंने बताया कि भारत सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार और नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप वैक्सीनेशन ने कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज के बीच बढ़ाए गए गैप बढ़ाए गए हैं। जिसमें कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 4 से 8 सप्ताह के बीच में ली जा सकती है और 6 से 8 सप्ताह के बीच यह इम्यून सिस्टम को बढ़ाने का कार्य करती है।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह कोरोना वैक्सीन के लिए अपना पंजीकरण करा लें क्योंकि यह कोरोना के खिलाफ एकमात्र कवच है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!