Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
लारजी (कुल्लू)


सोमवार को लारजी में बंजार विधानसभा कांग्रेस कमेटी की बैठक अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करने पर कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया।

इसके साथ ही यह भी चर्चा हुई कि प्रतिभा सिंह के नेतृत्व मेें कांग्रेस मजबूत होगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्तासीन होगी। इसके साथ ही सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति का अध्यक्ष व कुलदीप राठौर को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाने पर बंजार कांग्रेस ने बधाई दी।

बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि 5 मई को शिमला में नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पदभार संभालने के मौके पर होने वाले समारोह में बंजार से सैंकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे।

बंजार विधानसभा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा सिंह के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से प्रदेश भर में कांग्रेस र्काकर्ताओं मेें नए उत्साह का संचार हुआ है। कहा कि निश्चित तौर पर उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी।

कहा कि चूंकि 5 मई को ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू भी पदभार संभाल रहें हैं, ऐसे में इस समारोह शामिल होने के लिए बंजार विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओें में भी भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में बंजार से कार्यकर्ता शिमला जाएंगे। बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई।

इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंजार से पूर्व में विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे और प्रदेश कांग्रेस के सचिव आदित्य विक्रम सिंह की पार्टी बैठकों में गैरमौजूदगी को लेकर भी कड़ी नाराजगी जताई।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि आदित्य विक्रम सिंह पिछले लगभग 7 महिनोें से पार्टी बैठकों व कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं रहे हैं। बताया कि पार्टी के प्रति उनकी लापरवाही को लेकर प्रदेश हाईकमान को भी शिकायत भेजी है।

बैठक में कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता इंदु पटियाल, पूर्व अध्यक्ष जय बिहारी लाल, महासचिव राजेंद्र शर्मा, मियां राम सिह, दलीप विष्ट, अनुसचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह, दिनेश्वर डॉड व हरी सिंह ने आदित्य विक्रम सिंह की पार्टी बैठकों में गैर मौजूदगी पर कड़ा एतराज जताया।

जबकि बंजार कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर ने बताया कि पार्टी के हर कार्यक्रम की सूचना आदित्य विक्रम सिंह को दी जाती है। लेकिन इसके बावजूद भी वह कार्यक्रमों में नहीं आते हैं।

इस मौके पर तेजा सिंह, रामकृष्ण, तार सिंह, कृष्ण कुमार, जयचंद, सोहन पालसरा, कला सागर, विद्या देवी, इंद्र सिंह, रमेश, गोपाल शर्मा, तेजस्वी व जीवन विष्ट आदि मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने पर मिठाई भी बांटी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!