125 यूनिट बिजली निशुल्क दिए जाने से भी 11 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा
करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में जहां शुक्रवार को हिमाचल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए तीन अहम घोषणाएं की हैं। जिसमें बस किराया कम कर के मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं का विशेष रूप से सम्मान दिया है।
हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अमित सूद ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के साथ साथ आम जनता की हितैषी है। जिसका प्रमाण मुख्यमंत्री की घोषणाओं में साफ नजर आता है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में महिलाओं को बस किराए में 50 फ़ीसदी छूट दी है। वहीं बिजली यूनिट की खपत भी अब 60 यूनिट से 125 कर दी गई है। अब 125 यूनिट बिजली खर्च करने पर भी लोगों को बिजली के बिल नहीं आएंगे। जिससे प्रदेश के 11 लाख परिवारों को फायदा होगा।
अमित सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा हिमाचल दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में में रहने वाले लोगों के लिए पानी के बिल को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिलों से जल शक्ति विभाग को भी 30 करोड रुपए की आमदनी होती थी।
लेकिन आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए अब मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के सभी बिलों को माफ कर दिया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत भी पानी की नई लाइनें बिछाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को साफ व बेहतर जल भी मुहैया करवाया जा रहा है। कहा कि निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री की इन लोकहित की घोषणाओं से लोगों को बहुत लाभ होगा।