करंट न्यूज ब्यूरो
शिमला
वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के नेतृत्व में लगातार बढ़ती मंहगाई के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्श किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर को हार पहना कर नारेबाजी की।
इस मौके पर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जम कर निशाना साधा और केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की।
उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और केंद्र व प्रदेश सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने के बताय महज तमाशबीन बनी हुई है। जबकि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है लेकिन सरकार बेरोजगारों को रोजगार दिलाने मेें पूरी तरह असफल साबित हुई है।
कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। रोजमर्रा की चीजों के दामों में आग लगी हुई है। पेट्रोल डीजल के दामों पर भी सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। हर रोज पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन सरकार पूरी तरह से मुकदर्शक बनी हुई है।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह, हर्ष महाजन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।