Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
किन्नौर

जिला में वीरवार से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण सख्ती बरती जाएगी। जिसमें अब सभी दुकानें, जिम व सार्वजनिक स्थलों को शाम 7 बजे बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

हालांकि उपायुक्त ने अब तक नाइट कर्फ्यू पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई है। क्योंकि जिला किन्नौर में रात्रि समय में लोग आवाजाही बहुत कम करते हैं। ऐसे में आपात परिस्थितियों में लोगों को सफर करने से मनाही नहीं की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुये सहायक आयुक्त मुनीश कुमार ने बताया कि जिला में आज शाम 7 बजे से नए नियम लागू किए जाएंगे। जिसमें सभी दुकानें, होटल, जिम बंद करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं और व्यापार मंडल को भी इन निर्देशों के पालन करने को कहा गया है।

शनिवार व रविवार को बंद रहेंगे बाजार

मुनीश कुमार ने कहा कि जिला में अब शनिवार व रविवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। कहा कि बाजार बंद रहने से कोरोना संक्रमण चेन को तोड़ने में यह नियम कारगर सिद्ध होगा। मुनीश कुमार ने कहा कि शनिवार व रविवार को केवल दूध, अखबार के दुकानदारों को दूध व अखबार बेचने का समय निर्धारित किया गया है।

सुबह 7 से 10 बजे तक बेच सकते हैं दूध

बताया कि दूध वाले दुकानदार अपनी दुकान बंद रखकर दुकान के बाहर सुबह 7 बजे से 10 बजे तक दूध बेच सकते हैं। इसी तरह अखबार बेचने वाले लोग शाम 3 बजे से 5 बजे तक अखबार बेच व लोगों के घरों तक पहुंचा सकते हैं।

सहायक आयुक्त ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा आज से लगाई जा रही पाबंदियों की पालना सभी लोगों को करनी होगी। ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!