Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
बिलासपुर


नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने दो युवकों को चिटटे के साथ धर दबोचा है।

जानकारी देते हुये बिलासपुर के एसपी एसआर राणा ने बताया कि बीती रात पुलिस थाना सदर की टीम ने कुनाला के पास नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान पुलिस टीम ने देर रात करीब 12 बजे स्वारघाट की तरफ से बरमाणा की ओर जा रही एक कार को चेकिंग के लिए रोका तो कार में सवार दोनों युवक घबरा गए। जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 16.79 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

एसपी ने बताया कि आरोपितों की पहचान जितेंद्र निवासी गांव कलेहली डाकघर बजौरा तहसील भुंतर जिला कुल्लू व नितेश कुमार निवासी गांव चनोल डाकघर तलेली, सुंदरनगर जिला मंडी के तौर पर हुई है। बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बताया कि पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!