Spread the love

धर्मचंद यादव
करंट न्यूज डेस्क
कुल्लू

हालांकि पुलिस को लेकर समाज में अनेक तरह की भ्रांतियां हैं। लेकिन पुलिस द्वारा मानवीय सरोकार से संबंधित मामले अक्सर गौण हो जाते हैं। मीडिया भी इस तरह के मामलों में कई बार उदासीन बना रहता है।

मगर खास तौर पर कोरोना काल में पुलिस का मानवीय चेहरा भी सामने आया है। इस दौर मेें पुलिस ने जहां सख्ती भी दिखाई वहीं असहाय व बेबस लोगों की सहायता को भी पुलिस ने हाथ बढ़ाये हैं।

हाल ही में एक ऐसा ही मामला कुल्लू जिला में भी सामने आया है। जिसमें पुलिस ने मानवीय सरोकार को निभाते हुये एक मानसिक तौर पर अक्षम युवती की मदद को स्वतः ही हाथ बढ़ाया।

मामला कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगते देवधार इलाके का है। जहां पर मानसिक तौर पर अक्षम युवती के साथ उसके दादा-दादी व पिता दरिंदगी की हद तक मारपीट करते थे। इस मामले में सोशल मीडिया पर युवती के साथ मारपीट के वीडियो वायरल हुये।

वीडियो वायरल होते ही कुल्लू पुलिस ने तुरंत इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी और स्वतः ही मामले का संज्ञान लेते हुये युवती के दादा-दादी के साथ ही उसके पिता को भी गिरफतार किया।

जबकि युवती को उनके चंगुल से छुड़ा कर उसकी मां के हवाले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले ने जहां पिता पुत्री के रिश्ते को शर्मसार किया वहीं दादा-दादी के रिश्तों पर भी कलंक लगाया।

लेकिन पुलिस की सराहनीय पहल ने इस मामले का रूख ही बदल दिया। हालांकि समाज में इस तरह के मामले बहुत होते हैं लेकिन वह अक्सर सामने नहीं आ पाते हैं। जिसके कारण इस तरह की बेबस युवतियां मरते दम तक अपनों की प्रताड़ना झेलने के लिये विवश रहती है।

लेकिन देवधार की यह युवती किसी हद तक सौभाग्यशाली साबित हुई कि परिवार के ही किसी सदस्यों ने उसके साथ हो रही प्रताड़ना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

इतना ही नहीं कुल्लू पुलिस ने भी इस मामले में मानवीय सरोकारों पर खरा उतरते हुये इसे गंभीरता से लेते हुये कार्रवाई की। जिसमें कुल्लू के युवा पुलिस अधिकारी गौरव सिंह की पहल बहुत ही सराहनीय रही।

उन्होंने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर मामले में कार्रवाई करवाई। इसके साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों ने भी इसमें मानवता का परिचय देते हुये गंभीरता से कार्रवाई की। उम्मीद है कि इस युवती को न्याय मिलेगा और वह समाज में बेहतर जीवन जी सकेगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!