करंट न्यूज़ ब्यूरो
कुल्लू
कोरोना महामारी संकट काल में जिला के सरकारी डिपुओं में घटिया किस्म का आटा मिलने की शिकायत के बाद जिला खाद्य आपूर्ति विभाग पूरी तरह तल्ख हो गया है।
राशन उपभोक्ताओं से शिकायत मिलने के बाद जिला की दो आटा मिल और दो डिपुओं पर छापा मार कर सैंपल भरे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जिला कुल्लू के कई इलाकों में विभाग को बार-बार डिपो में घटिया आटे की सप्लाई होने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद विभाग ने आटे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जबकि डिपो संचालकों का कहना है कि आटा मीलों से ही आ रहा है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया शिकायत मिलने के बाद विभाग ने आटा मिल के साथ डिपुओं से आटे के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि विभाग समय पर सरकारी डिपुओं को आटा, दाल, तेल व अन्य खाद्य वस्तुओं की सप्लाई करने में प्रयासरत है। इसके साथ ही उसकी गुणवत्ता का भी खास ध्यान रखा जाता है। ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर किसी भी तरह से खिलवाड़ न हो।