Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो

कुल्लू

हालांकि प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए दो मई तक प्रदेश के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है।

लेकिन इसके बावजूद भी जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर मौहल में एक प्राइवेट स्कूल प्रबंधन द्वारा मनमानी करते हुए सरकार के आदेशों के आदेशों को ठेंगे पर रख कर कक्षाएं लगाई जा रही थीं।

प्राइवेट स्कूल में लगाई जा रही कक्षाओं की जानकारी जैसे ही प्रशासन को मिली। तो कोरोना को बनाई गई टास्क फोर्स ने बुधवार को स्कूल में छापा मारा। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद ट्रिनिटी स्कूल प्रबंधन पर पांच हजार का जुर्माना ठोका गया है।

टास्क फोर्स में पुलिस थाना भुंतर की टीम, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक और शिक्षा उपनिदेशक उच्च भी शामिल थे।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए एसपी गौरव सिंह ने कहा कि मौहल में चल रहे एक प्राइवेट स्कूल को कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर पांच हजार रुपये जुर्माना किया गया है।

जबकि एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने बताया कि प्रशासन की ओर से गठित टास्क फोर्स के द्वारा यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। कहा कि टास्क फोर्स की दबिश आगे भी जारी रहेगी। अगर इस प्रकार की कोताही पाई जाती तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

फिलहाल ट्रिनिटी स्कूल प्रबंधन को सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ाने के मामले में कई गई कार्रवाई की सभी सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!