कुल्लू | करंट न्यूज़: रोटरी क्लब कुल्लू में नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। 17 जुलाई को आयोजित इंस्टालेशन समारोह में वास्तुकार राजीव सिंह को क्लब का नया अध्यक्ष और आकाश बांगा को महासचिव चुना गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला गवर्नर 3070 रोटेरियन इंजीनियर विजय सहदेव रहे। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए सदस्यों को भी गवर्नर ने पिन लगाकर क्लब में शामिल होने पर बधाई दी।

पिछले साल के कार्यों का लेखा-जोखा
पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन पूजा मलिक ने पिछले वर्ष क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कल्याण कार्यों का ब्यौरा दिया। उनके कार्यकाल में रोटरी क्लब कुल्लू को रोटरी जिला 3070 द्वारा ‘बेहतरीन क्लब’ के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

नए अध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब कुल्लू पिछले कई वर्षों से समाज सेवा में लगा है और आगे भी सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
4 लोगों को विशेष सम्मान

इस अवसर पर क्लब ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 4 हस्तियों श्रुति मौर्य भारद्वाज – सांफिया फाउंडेशन, विशेष बच्चों के उत्थान के लिए आदित्य (पंकी सूद) – नशे के खिलाफ जागरूकता कार्य के लिए, डॉक्टर खेम चंद – शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए व प्रोफेसर ज्योति चरण – को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

ये गणमान्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य डॉ. पी.डी. लाल, रोटेरियन वी.के. कपूर, रोटेरियन ज्ञान बांगा, सहायक गवर्नर नलिन कपूर, रोटरी क्लब मनाली की अध्यक्ष मीनाक्षी कैस्टिलेनो, रोटरी आंख अस्पताल के अध्यक्ष इंदीवर मेहता और सहायक गवर्नर 2026-27 अंशुल पाराशर सहित सभी रोटेरियन और उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब कुल्लू स्वास्थ्य, शिक्षा और नशा मुक्ति जैसे क्षेत्रों में लगातार काम कर रहा है। नई टीम ने भी समाज सेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



