Spread the love

शिमला | करंट न्यूज़: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि शिमला स्थित डेंटल कॉलेज का नाम अब राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला रखा जाएगा। 

सीएम सुक्खू एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया के हिमाचल प्रदेश राज्य अध्याय के चौथे वार्षिक सम्मेलन में बोल रहे थे। 

*हमीरपुर में बनेगा 300 करोड़ का रिसर्च सेंटर

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि *हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये की लागत से डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर* स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस केंद्र से रोजगार के अवसर पैदा होंगे और लोगों को बेहतर व आधुनिक उपचार की सुविधा मिलेगी। 

*स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक बदलाव ला रही है। कुछ साल पहले तक सोचना भी मुश्किल था कि *सरकारी अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी और 3 टेस्ला एमआरआई* जैसी सुविधाएं मिलेंगी। 

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में उन्नत तकनीक उपलब्ध करवाई जाए। ताकि लोगों को घर के पास ही सस्ता और बेहतर इलाज मिल सके और उन्हें बाहर के राज्यों में न जाना पड़े। 

*डॉक्टरों के साथ संवाद पर जोर

सुक्खू ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के चिकित्सकों से बातचीत कर स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी तरह डेंटल डॉक्टरों के साथ भी एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, ताकि डेंटल कॉलेजों में लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। 

उन्होंने ओरल सर्जनों के काम की सराहना करते हुए कहा कि वे केवल उपचार ही नहीं करते, बल्कि मरीजों को आत्मविश्वास और बेहतर जीवन भी देते हैं। 

सीएम ने कहा कि शिमला से पढ़कर निकले डॉक्टर आज देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। 

इस मौके पर विधायक सुरेश कुमार, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश भारद्वाज, एओएमएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!