कुल्लू, करंट न्यूज़ : नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देते हुए जिला के सदर थाना पुलिस टीम ने एक तस्कर को 844 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सदर थाना की पुलिस टीम लग वैली में नागूझौड़ पावर हाऊस सरवरी-1 की तरफ गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली तो उससे 844 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 54 वर्षीय तुद्धि राम पुत्र बुध राम निवासी गाव थाच डाकघर दोघरी तहसील व जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है।