Spread the love

पतलीकूहल (कुल्लू), करंट : नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला की पतली कूहल पुलिस ने पंजाब के एक युवक को चीते की बड़ी खेत के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि बीती शाम पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम 16 मील में हॉट एयर बैलून कैम्प के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने शक के आधार एक युवक की तलाशी ली तो उससे 26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

बताया कि आरोपी की पहचान 38 वर्षीय अमित गुप्ता पुत्र सुशील कुमार निवासी फ्लैट न0 9 एंजल अपार्टमैंट, भादल कालोनी जीरकपुर एसएएस नगर मोहाली, पंजाब के तौर पर हुई है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ़्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!