Spread the love

मंडी/सिरसा, एजेंसी : हरियाणा में सिरसा जिले की साइबर क्राइम थाना टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए एक अंतर्राज्यीय साइबर क्राइम गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

साइबर क्राइम थाना टीम के जसवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ हिमाचल के पालमपुर तथा पंजाब के डेरा बस्सी थानों में भी साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं।

आरोपियों की पहचान अभिषेक पुत्र देशराज निवासी गांव रिवाड़ जिला ऊना, सुखदेव पुत्र सुंदर लाल निवासी कौंसला जिला मंडी तथा हेमराज पुत्र बलिभद्र निवासी छनवटी जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि सिरसा निवासी स्वप्नदीप पुत्र भरपूर सिंह से हुई करीब 7 लाख 75 हजार रुपए की ठगी का अभियोग बीते 20 सितम्बर, 2023 को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन सिरसा में दर्ज किया गया।

इस संबंध में जांच शुरू की गई थी। बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने क्रिप्टो करंसी की फर्जी वैबसाइट तैयार कर अपना क्रिप्टो कॉइन बनाकर तथा मोटे मुनाफे का झांसा देकर सिरसा क्षेत्र के 45 से 50 लोगों से करीब 54 लाख की ठगी की थी।

बताया कि ऑनलाइन साइबर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर ठगी की राशि बरामद की जाएगी तथा उनके अन्य साथियों की जानकारी भी हासिल की जाएगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!