good news, hands holding paper with text concept, positive media
Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू

उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सुरजीत राव ने जानकारी दी कि प्रारम्भिक शिक्षा जिला कुल्लू के कार्यालय में गत 17 और 18 नवम्बर 2023 को जिला कुल्लू ने शास्त्री के 9 पद भरने हेतु काउंसलिंग निर्धारित की गई थी। जिसमें इस कार्यालय में केवल 7 नवम्बर 2023 को काउंसलिंग हई थी।

बताया कि उसके बाद निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश शिमला के निर्देशानुसार आगामी आदेश तक काउंसिलग प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। अब निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के निर्देशानुसार अनुबंध के आधार पर शास्त्री के 9 पदों को भरने हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया 9 जनवरी 2024 को पुनः निर्धारित की गई है।

बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार हर एक उम्मीदवार, जो निर्धारित मापदंडों को पूर्ण करता है, वह बारह जिलों में से अपने जिले में ही भर्ती काउंसलिंग हेतु पात्र है। जो उम्मीदवार शास्त्री पद की निर्धारित योग्यता की शर्तों के अनुसार पद के लिए पात्र है, वे उक्त दिनांक को बैच वार भर्ती की काउंसिलग के लिए उपस्थित हो सकते है।

राव ने बताया कि इस आदेश को क्रियान्वित करने हेतु, कुल्लू जिला के पात्र उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे निर्धारित प्रपत्र पर जिलों की प्राथमिकताओं का क्रम काउंसलिंग के दिन भर कर देंगे। निर्धारित प्रपत्र काउन्सलिंग के दिन उम्मीदवारों को उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

एक बार दी गई प्राथमिकता किसी भी परिस्थिति में नहीं बदली जाएगी। राज्य स्तर पर प्रत्येक श्रेणी में जितनी रिक्तियां उपलब्ध हैं, प्रत्येक जिले से उतने ही उम्मीदवारों की संक्षिप्त सूची तैयार की जाएगी तथा उस सूची को निदेशालय स्तर पर प्रेषित कर दिया जाएगा।

बताया कि राज्य स्तर की मेरिट सूची समस्त बारह जिलों से प्राप्त संक्षिप्त सूचियों के आधार पर तैयार की जाएगी। एक बार पुनः स्पष्ट किया जाता है कि उम्मीदवारों को अपने गृह जिला में ही काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना है तथा उन्हें अपने गृह जिला में ही समस्त बारह जिलों की प्राथमिकताएं देनी है।

जो अभ्यर्थी दिनांक 17 नवम्बर,2023 को काउन्सलिंग में उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों की जांच पड़ताल इस कार्यालय में करवा चुके हैं तथा अपनी उपस्थिति भी दर्ज करवा चुके है, उन्हें पुनः कांउसलिंग प्रक्रिया में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है।

जो शेष बचे हुए उम्मीदवार 17 नवंबर 2023 को काउंसलिंग में उपस्थित होने से रह गए थे और उन्हें बुलावा पत्र पहले ही भेजे जा चुके हैं तथा उन्हें बुलावा पत्र नहीं भी मिले है वे सभी उम्मीदवार इस काउंसलिंग प्रक्रिया में 9 जनवरी 2024 को प्रातः 10 बजे इस कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।

इसके अतिरिक्त जिला कुल्लू के सभी पात्र अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र पहले ही भेजे जा चुके है। फिर भी यदि किसी अभ्यर्थी को बुलावा पत्र न मिला हो तो ऐसे अभ्यर्थी उपरोक्त निर्धारित तिथि में उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के कार्यालय कुल्लू में काउंसलिंग हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!