Spread the love

शिमला

शनिवार सुबह राजधानी शिमला के ढली में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ढली-भट्टाकुफर बाइपास पर शनिवार सुबह लगभग 7.30 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

मृतकों की पहचान ऋतिक, निवासी चंबी और प्रियांशू, निवासी बामटा, चौपाल शिमला के तौर पर हुई है। दोनों की उम्र करीब 23 साल बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!