Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने आज जिला परिषद सभागार में अंतर विभागीय मुद्दों पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। ताकि विकास कार्यों का शीघ्रता से निष्पादन सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में आपसी तालमेल न होने के कारण बहुत से विकास कार्य के निष्पादन में देरी होती है।

बैठक में बताया गया कि पतलीकुहल, रांगडी, बंदरोल के अतिरिक्त वैष्णो माता मंदिर द्वारा भी गौ सदन का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने गौ सदन की बेहतर व्यवस्था करने हेतु आवश्यक धनराशि की डिमांड के बारे मे औपचारिकता पूरी करने के निर्देश दिए।जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल में खेल मैदान के लिए एफआरसी कमेटी का पुनर्गठन शीघ्र करने के भी निर्देश दिए हैं। ताकि भू-हस्तांतरण की प्रक्रिया को तेज़ी से पूर्ण किया जा सके।

उन्होंने कहा कि रैला में विद्युत आपूर्ति योजना के लिए पाइप लाइन का कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर फेंसिंग करने के भी निर्देश दिए है तथा इस योजना को कुछ दिनों में क्रियाशील कर स्थानीय लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।

उपायुक्त ने राजकीय महाविद्यालय सैंज के भवन निर्माण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जब तक भवन का निर्माण पूर्ण नहीं होता, तब तक यहां कक्षाओं को चलाने के लिए वैकल्पिक स्थान पर बैठने की व्यवस्था के लिए मेकेनिक्ल विंग द्वारा 98 लाख का रिवाइज एस्टीमेट दिया गया है, जोकि मंजूरी के लिए भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायतों को कूड़ा प्रबंधन के लिए स्थान चयनित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिनमें कि चार स्थानों के एफ़सीए केस अपलोड कर दिए जा चुके हैं। बंजार, आनी व निरमण्ड में तथा कुल्लु के नग्गर में भी भूमि का चयन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अग्नि शमन विभाग द्वारा सभी ख़राब फायर हाईडरेंट के मुरम्मत करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि भुंतर में मिनी सचिवालय निर्माण को भी गति दें। उन्होंने निर्देश दिए कि कसोल, मणिकर्ण तथा बरशैणी में पार्किंग सुविधाएं विकसित करने से संबंधित प्रक्रिया को शीघ्र ही अमलीजामा पहनाऐं।

मनाली में वाकिंग ट्रेल्स तथा कोठी में पार्किंग की सुविधा विकसित करने के संबंध में उन्होंने जानकारी दी कि वन विभाग द्वारा पार्किंग निर्माण के कार्य प्रगति पर है तथा शीघ्र ही पूर्ण किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित मुद्दों पर समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा के अंतर्गत इंडोर खेल स्टेडियम के निर्माण से संबंधित औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करें।

बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी ने किया। बैठक में,अतिरिक्त दंडाधिकारी अश्वनी नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!