Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
बिलासपुर

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान के तहत पुलिस रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि दिल्ली के तीन युवकों को 1 किलो 16 ग्राम चरस और 33 हजार नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

ये युवक मनाली की ओर से आ रहे थे। इस दौरान सदर थाना के समीप पास चेकिंग के दौरान चरस और नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने मौके पर ही युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को देख भागने की कोशिश में थे युवक

डीएसपी राजकुमार ने बताया कि बीती देर रात सदर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने सदर थाना के पास नाका लगाया हुआ था।

ऐसे में मनाल की तरफ से आई एक दिल्ली नंबर गाड़ी में सवार युवक पुलिस की गाड़ी देखकर घबरे गए। पुलिस को देख उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने मौके पर ही युवकों को पकड़ लिया।

33 हजार नकदी भी हुई बरामद

ब्ताया कि पुलिस ने गाड़ी में सवार तीनों युवकों को बाहर निकाला और गाड़ी की पूरी तरह से चेकिंग ली। चेकिंग में मौके पर ही एक किलो 1.6 ग्राम चरस और 33 हजार नकदी बरामद हुई। पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!