Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू

जिला ब्राहमण जनकल्याण सभा द्वारा शुक्रवार को भगवान परशुराम की जयंती पूरे विधिविधान के साथ मनाई। जिसमें प्रदेश ब्राहमण सभा कोर कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन गौतम खास तौर पर उपस्थित रहे। इस मौके पर सभा के अधिकतर पदाधिकारियों ने वीडियो कॉंफ्रेसिंग के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

जानकारी देते हुये सभा के निदेशक भुपेंद्र गौतम ने बताया कि परशुराम जयंती के मौके पर मनमोहन गौतम, सभा के जिला महासचिव लीला गोपाल शर्मा व परशुराम वाहिनी के संयोजक देसराज शर्मा ने प्रतिमा पर फूल अर्पित कर भगवान परशुराम की स्तुति की।

जबकि जिलाध्यक्ष देवराज शर्मा व निदेशक भुपेंद्र गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों ने वीडियो कॉंफ्रेसिंग के माध्यम से भगवान परशुराम की जयंती में अपनी आस्था प्रकट की। बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते पदाधिकारियों को जयंती आयोजन स्थल भुंतर नहीं बुलाया गया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!