Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
कुल्लू


जिला मुख्यालय से दस किमी दूर भुंतर निवासी कवि दीपक कुल्लवी का शुक्रवार रात को कुल्लू अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर भुंतर व कुल्लू की विभिन्न संस्थाओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।

मिली जानकारी के अनुसार दीपक कुल्लवी दिल्ली से अस्वस्थ हो कर कुल्लू लौटे थे, उनको कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती किया गया था। लेकिन चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किये जाने के बावजूद भी वह उनको बचा नहीं पाये। शुक्रवार रात को उन्होंने कुल्लू अस्पताल में अंतिम सांस ली।

दीपक कुल्लवी कवि होने के साथ ही पत्रकारिता भी करते थे। वह आथर्ज गिल्ड के संस्थापक जयदेव विद्रोही के छोटे बेटे और भुंतर प्रेस क्लब की महासचिव सुजाता शर्मा के देवर थे। उनके आकस्मिक निधन पर भुंतर प्रेस क्लब, ब्राहमण सभा, जय मां जागरण कमेटी व करंट न्यूज वेब पोर्टल प्रबंधन द्वारा गहरा शोक प्रकट किया है।

प्रेस क्लब भुंतर के अध्यक्ष व करंट न्यूज वेब पोर्टल के संपादक धर्मचंद यादव, उपाध्यक्ष संजय कुमार, सचिव संजीव जैन व कोषाध्यक्ष सोनू ठाकुर, कुल्लू के वरिष्ठ पत्रकार विनोद महंत, गौरी शंकर, करतार कौशल आदि ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।

जबकि ब्राहमण सभा के मनमोहन गौतम, देवराज शर्मा, खेमराज शर्मा, लीला गोपाल शर्मा, रामकृष्ण शर्मा, देसराज शर्मा व जय मां जागरण कमेटी के राजेंद्र उपल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी दीपक कुल्लवी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!