Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज : मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बर्फबारी के अलर्ट को देखते हुए कुल्लू पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है।

एसपी कुल्लू अभिषेक सेकर ने आम जनता, पर्यटकों और वाहन चालकों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

*एसपी ने कहा – गुलाबा से आगे न जाएं*

एसपी अभिषेक सेकर ने बताया कि क्षेत्र में ताजा बर्फबारी हुई है और आने वाले दिनों में भी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। ऐसे में सभी पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील है कि वे गुलाबा से आगे रोहतांग की ओर यात्रा न करें।

इसके साथ ही अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

*पुलिस की अपील – सुरक्षित रहें, सतर्क रहें*

एसपी ने कहा कि लोग मौसम को हल्के में न लें। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत *112* पर संपर्क करें।

*पर्यटकों के लिए जरूरी सूचना:*

– बर्फबारी वाले क्षेत्रों में बिना तैयारी के न जाएं

– प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें

– फिसलन वाली सड़कों पर वाहन सावधानी से चलाए

ं

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!