Spread the love

शिमला, करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने अनुशासनहीनता पर सख्त संदेश देते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली’ से गैर-हाजिर रहने पर 13 सीनियर पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित पदाधिकारियों में 2 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 3 सचिव शामिल हैं। संगठन ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय कार्यक्रम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह निलंबन अगले आदेश तक जारी रहेगा।

किन पर हुई कार्रवाई? – पूरी लिस्ट

युवा कांग्रेस के महासचिव (संगठन) आर्यन चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष: अमला कश्यप, अनु कुमारी मराठा, प्रदेश महासचिव: साहिल ठाकुर, अजय ठाकुर, रविंद्र राव, सचिन ठाकुर, मनोज कुमार, पूजा ठाकुर, तजेंद्र कुमार, अंकुर शर्मा,प्रदेश सचिव: यशपाल, अर्जुन सिंह व बलदेव सिंटियान शामिल हैं।

संगठन में हड़कंप

आगामी चुनावों और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की कवायद के बीच दिल्ली जैसी अहम रैली से गायब रहना आलाकमान को नागवार गुजरा। इस एक्शन के बाद प्रदेश युवा कांग्रेस के गलियारों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!