Spread the love

चंबा, करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश में जल्द ही परिवहन क्रांति आने वाली है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को चंबा में नई इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और बड़ा ऐलान किया।

*पहाड़ों पर सफल रहा इलेक्ट्रिक ट्रायल*

डिप्टी CM ने कहा कि हिमाचल में इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल सफल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों और तंग सड़कों को ध्यान में रखते हुए इन बसों को विशेष रूप से तैयार करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि सरकार की योजना प्रदेश में *1000 इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें* खरीदने की है। इनके चलने से यात्रियों को बेहतर सुविधा तो मिलेगी ही, प्रदूषण भी कम होगा।

*चंबा को 20 बसों का तोहफा*

चंबा जिले की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने *10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसें* उपलब्ध करवाई हैं। इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में बस सेवा का विस्तार होगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आने वाले समय में चंबा को *मिनी बसें* भी दी जाएंगी, जो संकरी और पहाड़ी सड़कों पर आसानी से चल सकेंगी। सरकार का फोकस दुर्गम क्षेत्रों को बेहतर बस सेवा से जोड़ने पर है।

उन्होंने यह भी बताया कि नए बस बेड़े के विस्तार के साथ HRTC में चालक और परिचालकों की भर्ती भी की जाएगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!