Spread the love

अर्की (सोलन), करंट न्यूज़ : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान 34.46 करोड़ रुपये की लागत की सात विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए।

*चार परियोजनाओं का किया उद्घाटन*

मुख्यमंत्री ने जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया उनमें 1.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन सरयांज,1.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चंडी के खेल मैदान,1.81 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फल एवं सब्जी उप-मंडी कुनिहार एवं 10.17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दाड़लाघाट आईएसबीटी बस स्टैंड शामिल हैं।

*तीन परियोजनाओं की रखी आधारशिला*

वहीं मुख्यमंत्री ने तीन बड़ी परियोजनाओं 10.39 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 33/11 केवी, 315 एमवीए जीआईएस विद्युत उपकेंद्र, ग्याणा (मांगू), 7.09 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला दानोघाट-साहजादा-नेरी प्लाटी संपर्क सड़क मार्ग,2.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सिनटीघाट से बानधार एंबुलेंस सड़क की आधारशिला रखी।

*सीएम बोले – किसानों और आम जनता को होगा सीधा फायदा*

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे तथा बुनियादी अधोसंरचना और आवश्यक सार्वजनिक सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

उन्होंने कहा कि फल एवं सब्जी उप-मंडी कुनिहार से क्षेत्र की लगभग 25 से 30 ग्राम पंचायतों के किसानों को लाभ मिलेगा। इस सुविधा से किसानों को उनकी उपज के बेहतर विपणन के अवसर उपलब्ध होंगे और उन्हें अपनी फसलों के उचित एवं लाभकारी दाम प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 33/11 केवी जीआईएस विद्युत उपकेंद्र ग्याणा (मांगू) के निर्माण से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा तथा 10 ग्राम पंचायतों के लोगों को विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में पधारने और 34.46 करोड़ की विकास सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!