Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : शनिवार को भुंतर के साथ लगती कलैहली पंचायत में विश्वकर्मा युवक मंडल अपर बंजर कलैहली द्वारा आयुर्वेद विभाग के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में चिकित्सकों द्वारा आए हुए मरीजों की पूरी बॉडी का फ्री चेकअप किया गया और साथ ही उन्हें मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

*इन जांचों की हुई सुविधा*

स्वास्थ्य शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की गई। जिसमें ब्लड प्रेशर (BP) और शुगर की जांच, वजन, हाइट और BMI की जांच व बुखार, सर्दी-खांसी और मौसमी बीमारियों की जांच की गई।

इसके साथ ही जोड़ों के दर्द, कमर दर्द और गठिया से संबंधित परामर्श भी दिया गया। शिविर में चिकित्सकों ने आंखों, त्वचा और पेट से जुड़ी सामान्य बीमारियों की जांच भी की।

चिकित्सकों ने सभी मरीजों को खान-पान और जीवनशैली में सुधार को लेकर भी जागरूक किया।

*ये रहे मौजूद*

स्वास्थ्य शिविर में कलैहली पंचायत की प्रधान शिवानी और वार्ड नंबर 3 के सदस्य संदीप कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। जबकि युवक मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

जबकि आयुर्वेद विभाग की ओर से डॉ. आकाश अवस्थी, महावीर पंवार और जागृति शर्मा ने लोगों का चिकित्सा परीक्षण किया।

युवक मंडल के प्रधान ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जन-कल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!