Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : बीते दिन जिला मुख्यालय पर 2 लाख की नकदी झपटमारी के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लुटेरी युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस थाना कुल्लू में 17 सितंबर 2026 को BNS के तहत मामला दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता भेड़ पालन का काम करता है। उसने डोभी जोत में अपनी 120 भेड़ों में से 15 भेड़ें नग्गर निवासी मुनीलाल को बेची थीं, जिससे उसे 2 लाख रुपये मिले थे।

*स्कूल के पास दिया वारदात को अंजाम*

शिकायत के अनुसार 16 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे वह कुल्लू बस अड्डे से खोरी रोपा की ओर जा रहा था। सरकारी स्कूल खोरी रोपा के पास पहुंचते ही दो युवतियां उसके पास आईं और उसकी ऊनी हाफ जैकेट की जेब से 2 लाख रुपये की नकदी निकालकर फरार हो गईं।

सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस ने जांच शुरू की और तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर दोनों युवतियों की पहचान कर उन्हें धर दबोचा।

*1.03 लाख बरामद, बाकी की तलाश जारी*

पुलिस ने झपटी गई रकम में से 1,03,000 रुपये बरामद कर लिए हैं, जबकि शेष राशि की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!