16 स्कूलों के 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ओवरऑल ट्रॉफी नगवाईं के नाम
पनारसा (मंडी), करंट न्यूज़: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा में आयोजित तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ 10 सितंबर को पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने किया था, जबकि समापन समारोह में शनिवार को *किगस पंचायत के प्रधान व जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसर सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि* के रूप में शिरकत की। स्कूल प्रबंधन की तरफ से प्रधानाचार्य शेष राम व एसएमसी की अध्यक्ष ने मुख्यातिथि सहित गणमान्य को सम्मानित किया।

मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में विशेष महत्व है। खेलों से जहां शारीरिक और मानसिक विकास होता है, वहीं अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्यातिथि केसर सिंह ठाकुर ने *पनारसा स्कूल प्रबंधन को खेलकूद प्रतियोगिता के लिए 11,000 रुपये* दिए। वहीं विशेष अतिथि ब्लैक एलइडी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक मोहम्मद अजहरूद्दीन ने स्कूल में *कला मंच का निर्माण* करवाने का भरोसा दिलाया और 11,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।

मंडी जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य नरेश कुमार मिन्हास ने कला मंच के लिए पंखे देने की घोषणा की। किगस पंचायत के सभी सदस्यों ने भी आयोजन के लिए 21 सौ का आर्थिक सहयोग दिया।

इस प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंत में सभी स्कूली टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया, जिसकी मुख्यातिथि ने सलामी ली। स्कूल के प्रधानाचार्य शेषराम ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया।

इस मौके पर तिरंगा कांग्रेस के मुख्य सलाहकार केशव ठाकुर, मीडिया प्रभारी भीष्म ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस नेता दुर्गा सिंह ठाकुर, स्नोर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष दामोदर नेगी व उप प्रधानाचार्य लीना वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व अध्यापक मौजूद रहे।

*प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे –*
*खेलकूद –*
– *वॉलीबॉल:* विजेता – रावमापा बालू, उपविजेता – रावमापा नाउ-पनाऊ।
– *कबड्डी:* विजेता – हटौण, उपविजेता – बालू। *खो-खो:* विजेता – रावमापा नगवाईं, उपविजेता – रावमापा थलौट।

– *बैडमिंटन:* विजेता – रावमापा कोट-सनौर, उपविजेता – रावमापा हटौण। *योगा:* विजेता – रावमापा नगवाईं, उपविजेता – रावमापा पनारसा। *मार्च पास्ट:* प्रथम – रावमापा पनारसा, द्वितीय – रावमापा बालू। *ओवरऑल ट्रॉफी:* रावमापा नगवाईं।

*सांस्कृतिक कार्यक्रम –*
*समूहगान:* प्रथम – पनारसा, द्वितीय – कोटस्नोर।
*शास्त्रीय संगीत:* प्रथम – कोट-सनौर, द्वितीय – पनारसा। *एकांकी:* प्रथम – पनारसा, द्वितीय – कोट स्नोर। *भाषण:* प्रथम – बालू, द्वितीय – खीणी।
*लोक नृत्य:* प्रथम – पनारसा।
