केलंग, करंट न्यूज़ ;
लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने गाडंग से लोट तक ग्रामीण क्षेत्रों का जनसंपर्क दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गाडंग, माडंग, वारिंग, ढोलंग, तोजिंग, रांगवे, कारिंग और लोट गांवों में पहुंचकर आम जनता से सीधा संवाद किया।

दौरे के दौरान विधायक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर गांवों में चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही उनके निपटारे के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
*“गुणवत्ता और समय पर हो काम” – अनुराधा राणा*
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य है कि लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उनके घर-द्वार पर मिलें।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय में और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। साथ ही जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
*कांग्रेस पदाधिकारी और विभागीय अधिकारी रहे मौजूद*
इस जनसंपर्क दौरे में पंचायत प्रधान वीरेन्द्र, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र, उप प्रधान एवं एपीएमसी सदस्य अनिल सहगल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमला ठाकुर, जिला महासचिव अरुण सहित पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी इस दौरान मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने विधायक के इस दौरे की सराहना की और कहा कि सीधे संवाद से उनकी समस्याएं जल्दी हल होंगी।