Spread the love

परवाणू (सोलन)| करंट न्यूज़:  नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाये गए अभियान के तहत पुलिस थाना परवाणू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.32 ग्राम चिट्टे के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कामली पुल, NH-05 के समीप खड़ी एक गाड़ी में दो व्यक्ति मादक पदार्थ बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली।

*दोनों आरोपी कुल्लू निवासी

तलाशी के दौरान दोनों व्यक्तियों के कब्जे से कुल 12.32 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान *राहुल* पुत्र जयचन्द, निवासी *गांव कटेरा, डाकघर तान्दी, तहसील निथर, जिला कुल्लू*, उम्र 25 वर्ष और *अरुण* भारती पुत्र हरवंश लाल, निवासी *गांव  गंच्हवा, डाकघर डैर, तहसील आनी, जिला कुल्लू*, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।

*गाड़ी जब्त, 5 दिन का रिमांड

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में *NDPS एक्ट* के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना में प्रयुक्त गाड़ी को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें *5 दिन का पुलिस रिमांड* मिला है। पुलिस अब दोनों से गहनता से पूछताछ कर रही है और उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!