मनाली | करंट न्यूज़:
पर्यटन नगरी मनाली के ओल्ड मनाली में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए।
हादसा क्लब हाउस के समीप उस समय हुआ जब एक जिम्नी वाहन (HP26A-0011) अनियंत्रित होकर करीब 20 फुट नीचे मनालसु नाले में जा गिरा।
*रात 1 बजे सुनाई दी तेज आवाज*
पुलिस के अनुसार, थाना मनाली को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही ASI तुलसी राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
होटल *Rest N Ramble* के मैनेजर *जयन्त तिवारी* ने पुलिस को बताया कि रात करीब *1 बजे* उन्हें होटल के पीछे क्लब हाउस की ओर से वाहन गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि काले रंग की जिम्नी नाले में गिरी हुई थी।

*2 की मौत, 3 का इलाज जारी*
मृतक:
- रोहित कुमार S/o नेत्र सिंह
निवासी: गांव झीड़ी, डाकघर नगवांई, तहसील औट, जिला मंडी, हि.प्र. उम्र: 32 वर्ष - करूण बौद्ध S/o बाबू लाल
निवासी: गांव व डाकघर बजौरा, तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू, हि.प्र. उम्र: 35 वर्ष
घायल:
- विवेक S/o डिनेराम
निवासी: गांव झीड़ी, डाकघर नगवाई, तहसील औट, जिला मंडी, हि.प्र. उम्र: 30 वर्ष - नरेश कुमार S/o ओमप्रकाश
निवासी: गांव केऊली, डाकघर थुनाग, तहसील थुनाग, जिला मंडी, हि.प्र.उम्र: 28 वर्ष - उर्मिला D/o प्रेम सिंह
निवासी: गांव हाथीथान, डाकघर व तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू, हि.प्र.उम्र: 22 वर्ष।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव मनाली के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिए हैं। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
*जांच जारी, मामला दर्ज*
*थाना प्रभारी मनाली* मनीष शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया वाहन के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।