केलंग | करंट न्यूज़: लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने शुक्रवार को *गाहर वैली की ग्राम पंचायत बरवोग* के अंतर्गत आने वाले *9 गांवों का दौरा* किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

विधायक ने *प्युकर, प्युकर गौंपा, छेलिंग, प्यासो, लपचंग, कारदंग गौंपा, कारदंग, ग्वाजंग और लामा गौंपा* गांवों का दौरा कर लोगों से सीधा संवाद किया।

*15-16 साल बाद शुरू हुए स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण खुश*
दौरे के दौरान विधायक ने *लपचंग और ग्वाजंग उप-स्वास्थ्य केंद्रों* का निरीक्षण किया। ये दोनों स्वास्थ्य केंद्र *लगभग 15-16 वर्षों से बंद* पड़े थे। हाल ही में इनमें *कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO)* की नियुक्ति होने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को *जनसमस्याओं का त्वरित समाधान* और विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
*अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे साथ*
इस दौरे में जिला परिषद सदस्य राम सिंह, सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य शशि, जिला परिषद सदस्य एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष दौरजे लारजे, प्रधान रीना ठाकुर, बीडीसी सदस्य देचिन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर, उपप्रधान अशोक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

विधायक ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।