नई दिल्ली/शिमला | करंट न्यूज़: हिमाचल प्रदेश की सियासत में मानसून सत्र से पहले हलचल तेज हो गई है। सूत्रों की माने तो कैबिनेट विस्तार और संगठन में नियुक्तियों को लेकर दिल्ली में शुक्रवार को बड़ी बैठक हुई।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने दिल्ली दौरे के दौरान AICC महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर सत्ता और संगठन से जुड़े तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
कैबिनेट में भरा जाएगा1 मंत्री पद, विभागों में भी बदलाव के कयास

सूत्रों के अनुसार बैठक में कसौली में प्रस्तावित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दे चुके हैं। माना जा रहा है कि मानसून सत्र से पहले कैबिनेट में रिक्त एक मंत्री पद को भरा जा सकता है।
मंत्री पद की रेस में कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इसी बीच सुंदर ठाकुर का दिल्ली पहुंचना भी चर्चाओं का विषय बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी हो सकता है।

संगठन में भी होंगी नियुक्तियां, विस् उपाध्यक्ष पद भी भर जाएगा
प्रदेश कांग्रेस में भी जल्द बदलाव देखने को मिल सकते हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव, प्रवक्ता सहित अन्य पदों पर भी जल्द नियुक्तियां होने की संभावना है।