कुल्लू | करंट न्यूज़:
पुलिस विभाग में *40 वर्षों तक* अपनी सेवाएं देने के बाद *कुल्लू थाना प्रभारी निर्मल ठाकुर* शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने पर *पुलिस विभाग* द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
*पुलिस लाइन में हुआ सम्मान समारोह*
सेवानिवृत्ति के अवसर पर एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल और एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने *पुलिस लाइन बाशिंग* में निर्मल ठाकुर को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विभाग की ओर से सहभोज का आयोजन भी किया गया।
*पत्नी का भी हुआ मान-सम्मान*
इस मौके पर पहुंची निर्मल ठाकुर की *धर्मपत्नी अनीता ठाकुर* का भी विभागाधिकारियों ने *टोपी और मफलर भेंट* कर मान-सम्मान किया।
*डीएसपी राजेश कुमार, मनाली थाना प्रभारी मनीष शर्मा, कुल्लू थाना के निरीक्षक भूप सिंह गुलेरिया, आनी थाना प्रभारी ईशांत और मणिकर्ण थाना प्रभारी बंसी लाल* सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी निर्मल ठाकुर को सेवानिवृत्ति पर बधाई दी।
*40 साल ईमानदारी से निभाया कर्तव्य*
विभागाधिकारियों ने कहा कि निर्मल ठाकुर ने *40 वर्षों तक पुलिस विभाग में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा* के साथ अपनी सेवाएं दी हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके *उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य* की कामना की।
निर्मल ठाकुर के सेवानिवृत्त होने से विभाग में उनके साथियों में भावुक माहौल देखा गया।