मंडी/कुल्लू, करंट न्यूज़: नशे के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए कुल्लू की स्पेशल टास्क फोर्स ने शुक्रवार को मंडी और हमीरपुर जिले की सीमा पर जाहू में बड़ी कार्रवाई की। STF की 20 कर्मचारियों वाली टीम ने खड्ड के किनारे सरकारी भूमि पर प्राकृतिक तौर पर उगी भारी मात्रा में भांग की पौध को नष्ट कर दिया।

*9-10 बीघा में उगी थी भांग*
STF के डीएसपी हेमराज वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान करीब 6 से 7 लाख भांग के पौधे नष्ट किए गए। ये पौधे लगभग 9-10 बीघा सरकारी भूमि पर उगे हुए थे। पूरी पौध को मौके पर ही STF कुल्लू की टीम ने नष्ट कर दिया।
*अभियान लगातार रहेगा जारी*
डीएसपी हेमराज वर्मा ने कहा कि भांग की अवैध खेती और प्राकृतिक तौर पर उगी भांग को नष्ट करने का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए STF इस तरह की कार्रवाई भविष्य में और तेज करेगी।