बद्दी (सोलन) करंट न्यूज़:हिमाचल पुलिस का ‘जीरो टॉलरेंस ऑन क्राइम’ अभियान रंग ला रहा है। *सोलन जिले की बद्दी पुलिस के स्पेशल सेल एक्स* ने नालागढ़ के भटोली गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा है। गांव के ही हिस्ट्रीशीटर सतीश कुमार की *कार से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस* बरामद हुए हैं। आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट और माइनिंग एक्ट के 4 मामलों में नामजद है।
*पुख्ता सूचना पर प्रभारी इंद्र की अगुवाई में मारी रेड*
बद्दी स्पेशल सेल एक्स के प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्र को गुप्त सूचना मिली थी कि रेडू पंचायत के भटोली गांव निवासी सतीश कुमार पुत्र हरिराम के पास अवैध हथियार हैं। टीम ने तुरंत प्लान
बनाया और सतीश के घर पर दबिश दी।
घर के आगे खड़ी कार की तलाशी लेने पर पुलिस के होश उड़ गए। कार से एक ऑटोमैटिक पिस्टल, एक देसी कट्टा और 11 राउंड कारतूस बरामद हुए।
*लाइसेंस मांगने पर उड़े होश, तुरंत किया गिरफ्तार*
पुलिस ने जब सतीश से हथियारों के लाइसेंस-परमिट मांगे तो वह कोई कागज नहीं दिखा पाया। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया। पिस्टल, कट्टा और कारतूस कब्जे में ले लिए गए।
बुधवार आरोपी को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने 3 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
*पुराना हिस्ट्रीशीटर है आरोपी: 3 साल में 4 केस*
एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि सतीश कुमार आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ *2023:* आर्म्स एक्ट।
*2024:* आर्म्स एक्ट।
*2025:* आर्म्स एक्ट + माइनिंग एक्ट।
कुल 4 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस अब जांच कर रही है कि आरोपी ये हथियार कहां से लाया और किस वारदात को अंजाम देने वाला था। आशंका है कि नालागढ़-बद्दी में अवैध खनन और ड्रग माफिया को हथियार सप्लाई करता था।
*‘स्पेशल सेल एक्स’ को शाबाशी: खुफिया तंत्र हुआ मजबूत*
बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल एक्स पिछले 6 महीने में 18 अवैध हथियार पकड़ चुकी है। प्रभारी इंद्र और उनकी टीम ने सटीक सूचना और तेज कार्रवाई से साबित कर दिया कि BBN यानी बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में गुंडागर्दी नहीं चलेगी।
ASP ने टीम को शाबाशी देते हुए कहा कि अवैध हथियार और नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। जनता बेखौफ होकर पुलिस को सूचना दे।
वहीं,बद्दी पुलिस की इस कार्रवाई से हथियार तस्करों में हड़कंप मच गया है। उम्मीद है रिमांड के दौरान बड़े नेटवर्क का खुलासा होगा।