Spread the love

मंडी, करंट न्यूज:
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस थाना हटली और सीआईए सरकाघाट की संयुक्त टीम ने बल्द्वाड़ा तहसील के गांव मसयाणी में एक घर पर छापेमारी कर 2.83 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपी कुलदीप कुमार उर्फ अनु पुत्र गोवर्धन सिंह को पकड़ा गया, जो अपने रिहायशी मकान से ही अवैध रूप से चिट्टा बेचने का काम कर रहा था।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हटली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि वह चिट्टे की खेप कहां से लाता था और आगे किसे बेचता था।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!