Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ : नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 21.52 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के पति-पत्नी और निर्माण के युवक सहित 6 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके साथ ही पुलिस ने 15 हजार की नगदी भी बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहले मामले में मनाली पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलेउ स्थित गौतम कॉटेज के पास एक मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान मकान में किराए पर लिए गए एक कमरे की तलाशी लेने पर उसमें रह रहे तीन लोगों से 19.350 ग्राम चिट्टा व 15000 की नगदी बरामद की गई।

आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय युसूफ पुत्र हरदेव मासी निवासी गांव व डाकघर धारीवाल तहसील अजनाला जिला अमृतसर पंजाब, उसकी 30 वर्षीय पत्नी व 28 वर्षीय आशीष पुत्र सुच्चा सिंह निवासी गांव नागकला डाकघर मजाता तहसील एवं जिला अमृतसर पंजाब के तौर पर हुई है।

जबकि, दूसरे मामले में जिला के ब्रो थाने की टीम ने कार्रवाई करते हुए चाटी गांव के एक मकान में छापेमारी की। मकान की तलाशी के दौरान तीन युवकों से 2.17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय अंकित पुत्र रमेश निवासी गांव चाटी डाकघर रामपुर तहसील निरमंड जिला कुल्लू तथा सन्नी एवं संजय पुत्र बंदे कजूर निवासी वार्ड नंबर 2 पाटबांग्ला तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों जगह पर बरामद चिट्टे की बाजार कीमत 4 लाख 30 हजार 400 रुपये आंकी आगे गई है।

पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!